फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बास रोड पर बिना अनुमति के प्लाटिंग करने, प्लाट बेचने में धोखाधड़ी करने व अवैध रूप से कब्जे का प्रयास करने के आरोप में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम निवासी नीलम कुलश्रेष्ठ, गांव ढोकिया निवासी सुखविद्र कौर, गोकलगढ़ निवासी गीता, कुरुक्षेत्र के गांव कठुआ निवासी धनवंती देवी, धारूहेड़ा निवासी निर्मला, जावत्री देवी व सुमन, महेंद्रगढ़ के गांव गाहड़ा निवासी ललिता, झज्जर के गांव सुनारबाला निवासी परमेश्वरी, अलवर के गांव नगलिया निवासी अन्नू चौधरी, भिवाड़ी निवासी शकुंतला व इश्वंती, गुरुग्राम के गांव तिरपड़ी निवासी बलवंती और खरखड़ा निवासी निशा व रितु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि धारूहेड़ा में कुछ प्रापर्टी डीलर्स ने एक गिरोह बनाया हुआ है। जो साल 2012 से रास्ते दिखाकर प्लाट बेच रहा है। आरोपियों ने 2012 के बाद आज तक जो सेल डीड व रजिस्ट्रियां कराईं और मौके पर कब्जा दिया है, लेकिन उन सेल डीड पर एक हिस्सेदार परमिद्र के हस्ताक्षर नहीं कराए गए। उस समय परमिद्र ने कोई एतराज नहीं किया। अचानक ही बहुत सारे बाहरी लोगों को भेजकर परमिद्र के जरिये कब्जा का प्रयास गया। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें