फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने की संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। रोडहाई थाना क्षेत्र के वि​भिन्न गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाते पुलिस के जवान। - फोटो : कानपुर सागर हाईवे पर बेतवा पुल के पास लगा जाम फसे वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडहाई थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व कमांडो के साथ वीरवार को रोडहाई थाना क्षेत्र के गांव मस्तापुर, पाल्हावास चौक, जीवड़ा फाटक व रोडहाई मोड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने यहां पर झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस टीम ने झोपड़ियों में रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। प्रबंधक थाना रोडहाई निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। वीरवार को रोडहाई पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो के जवानों ने रोडहाई थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें