फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 12 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11रजिस्ट्री में एंट्री की जांच करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : फॉल्ट दुरुस्त करता बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाडी। रेवाड़ी, बावल और कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के विभिन्न चौराहों और भीड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां रूप से शहर के प्रमुख स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिजोर्टस, सराय, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डे के आसपास कॉम्बिंग और सर्च अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आम लोगों और यात्रियों से लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दें। जिला में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा व परेशानी का सामना ना करना पड़े। यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन


गुरुग्राम और दिल्ली की तरफ यात्रा करने से बचें भारी वाहन चालक




स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी एवं वाणिज्य वाहनों का 12 अगस्त शाम 5 बजे से 13 अगस्त दोपहर डेढ़ तक जाना वर्जित रहेगा। रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी एवं वाणिज्य वाहनों का 14 अगस्त समय शाम 5 बजे से व 15 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे तक जाना वर्जित रहेगा। इन दिनों सड़कों पर वाहनों का दबाव अत्यधिक न हो, जिसके लिए जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें