फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में पुलिस ने की सुरक्षा जागरूकता बैठकें

Tue, 23 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठकें कीं। रोहड़ाई, कोसली, जाटूसाना और बावल क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने अपराधों से बचाव, कानून व्यवस्था और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चोरी व अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए गांवों में ठीकरी पहरा शुरू करने और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल-112 पर देने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें