फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की लूट में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बदमाश। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सात लाख रुपये के लूट के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग गई है, लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तस्वीरें जारी कर दी हैं। अपराधियों की जानकारी देने पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों की जानकारी देने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए रेवाड़ी सीआईए की दो टीमों को लगाया गया है। साथ ही मॉडल टाउन थाने की पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। पुलिस टीम हरियाणा के अलावा राजस्थान व दिल्ली में रेड कर चुकी है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
जानकारी के लिए 13 अक्तूबर को रेवाड़ी की ब्रास मार्केट में तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख 1 हजार रुपये लूट लिए थे। दोपहर के समय कंपनी का कैशियर राजस्थान के गांव मांढण निवासी आदित्य कुमार बैग में कैश लेकर नई अनाज मंडी स्थित पीएनबी में जमा करने जा रहा था। फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 20 मीटर की दूरी पर ही पहले से खड़े तीन बदमाशों ने उसे लूट लिया था। दो बदमाश पैदल ही उसके पास पहुंचे थे और वारदात के बाद कुछ दूर आगे खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए ब्रास मार्केट सहित आसपास के इलाके में 1 दर्जन से ज्यादा जगह के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पुलिस के हाथ एक जगह तीन संदिग्ध युवकों की तस्वीर हाथ लग गई। पुलिस ने कैशियर को संदिग्ध युवकों के फोटो दिखाए तो उसने हुलिया पहचान लिया। अब पुलिस फुटेज के आधार पर ही बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस रडार पर कई मोबाइल नंबर
पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ नंबर भी पुलिस के रडार पर हैं। वारदात के वक्त ब्रास मार्केट स्थित घटनास्थल के आसपास में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की पुलिस ने जांच की। कुछ संदिग्ध नंबर अब पुलिस के रडार पर हैं। पिछले 5 दिनों में पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर रेड की, लेकिन पुलिस के हाथ वारदात में शामिल कोई बदमाश नहीं लग पाया है।
अपराधियों को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित
अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में हो इसके लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस बाबत एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि सीआईए की दोनों टीमों के साथ ही मॉडल टाउन थाना पुलिस भी आरोपियों की तलाश में है। संदिग्ध लुटेरों के चेहरे सामने आए हैं। कोई भी व्यक्ति नि:संकोच पुलिस को लुटेरों के बारे में सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें