फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान का दिया संदेश

विज्ञापन
स्वच्छता अभियान चलाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान का संदेश दिया। इस अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में सफाई की गई। थाना और चौकियों में भी सभी प्रभारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने भी मैदान, पार्क और अन्य स्थानों पर कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर स्वच्छता का परिचय दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि श्रमदान का सीधा संबंध समाज सेवा से है।
स्वच्छ वातावरण में रहना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि श्रमदान की गतिविधियां सरलता, स्वच्छता और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

एसपी ने सभी को संदेश दिया कि रोजमर्रा की शुरुआत अपने आसपास की सफाई से करनी चाहिए। श्रमदान के जरिए हम न केवल खुद को बल्कि पूरे समाज को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगा, ताकि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ सके। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें