दिल्ली रोड़ पर फ्लाईओवर के नीचे हुआ जलभराव
रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग पर पुलिस लाइन के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर बने फ्लाईओवर के नीचे और सर्विस रोड पर बारिश के दिनों में जलभराव बड़ी समस्या बन जाता है। बारिश का पानी एकत्रित हो जाने से रोजाना वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ती है।
स्थिति यह रहती है कि बारिश के पानी में वाहन चालकों को गुजरना पड़ता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर के नीचे जल निकासी की कोई स्थाई व्यवस्था मौजूद नहीं है। यही कारण है कि बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता। यहां नाले का निर्माण किया जाए ताकि जल निकासी की उचित व्यवस्था हो सके और समस्या का स्थाई समाधान निकले।
-विवेक भाटोटिया, विकास नगर