संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साउथ रेंज के आईजीपी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ. मयंक गुप्ता और डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा की मौजूदगी में मादक पदार्थ का निस्तारण कराया गया। गुरुग्राम स्थित बायोटेक वेस्ट लिमिटेड कंपनी के बॉयलर में मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह निष्पादन कार्य इस मौके पर 66.370 किलोग्राम पोप्पी हस्क, 17.61 किलोग्राम गांजा, 195 ग्राम स्मैक, 1.716 ग्राम सुल्फा, प्रतिबंधित दवाइयां जिनमें 926-टेबलेट, 864-कैप्सूल, 1990-इंजेक्शन नष्ट कराए गए।