धारूहेड़ा। डीएसपी विनोद शंकर ने कापड़ीवास अंडरपास पर पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संजय, ट्रैफिक इंचार्ज दलीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस बूथ एक कंपनी की पहल पर बनाया गया है। इस बूथ का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर व्यवस्था प्रदान करना है। ट्रैफिक इंचार्ज दलीप सिंह ने बताया कि इस स्थान पर पुलिसकर्मियों को चेकिंग के दौरान खुले में खड़े रहना पड़ता था। साथ ही धारुहेड़ा, भिवाड़ी व दिल्ली से आने जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यहां एक पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया है।
विनोद शंकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा निर्मित यह बूथ पुलिस प्रशासन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे यहां ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी। वे बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सकेंगे। पुलिस बूथ बन जाने के बाद अंडरपास के आसपास से वाहन चालकों के तेज रफ्तार वाहन चलाने पर लगाम लगेगा, वही ट्रैफिक में होने वाली दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी, अक्सर यहां पर पुलिस की तैनाती न होने पर वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहनों को किसी भी दिशा में ले जाते थे जिससे ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो जाती थी।