फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने दो अलग अलग मामले में बुधवार को डीजल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीजल चोरी की यह घटना नई नहीं बल्कि, पहले से ही चली आ रही है। हाईवे पर खड़े टैंकरों से तेल चोरी का धंधा तेजी से पनप रहा है। पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन, चोरी के धंधे को रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव बिठवाना के निकट बने एक बाड़े से दो लोगों को बुधवार को टैंकर से तेल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया 110 लीटर डीजल भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव खामपुरा निवासी टैंकर चालक शिव कुमार और बाड़ा मालिक गांव भवाड़ी निवासी प्रकाश उर्फ गुल्लू है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बिठवाना के निकट बने एक बाड़ा में टैंकर के ड्राइवर से मिलकर तेल चोरी किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक नरेश चंद को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस की टीम बाड़ा के अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति पाइप के जरिये टैंकर से प्लास्टिक के ड्रम में डीजल निकाल रहा था। एक अन्य व्यक्ति भी वहीं पर ड्रम और पाइप लिए खड़ा हुआ था। दूसरी घटना में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खिजूरी के निकट से धारूहेड़ा पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अवैध डीजल के मामले में पिकअप मालिक को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव जटियाना निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पिकअप में रखे दो ड्रम से 400 लीटर डीजल व 40 हजार 200 रुपये भी बरामद किए थे।
रेवाड़ी में पहले भी पकड़े जा चुके हैं तेल चोर
11 फरवरी 2022 : दिल्ली जयपुर हाईवे पर गांव सालावास स्थित एक होटल के पीछे से सीएम फ्लाइंग (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता) व खाद्य आपूर्ति विभाग ने टैंकर से चोरी किया गया 100 लीटर डीजल बरामद किया था। मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

15 फरवरी 2022 : दिल्ली जयपुर हाईवे पर गांव सालावास स्थित एक होटल के पीछे से सीएम फ्लाइंग (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता) व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पकड़े गए टैंकर से तेल चोरी के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
22 जनवरी 2022 : जिले में पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दफाश करते हुए पुलिस ने तेल चोरी की 12 वारदात का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपियों से 21 लाख की कीमत का 22 हजार लीटर पेट्रोल बरामद किया था, इसके अलावा 2 बड़े व 2 छोटे टैंकर सहित सात गाड़ियां बरामद की गई।
27 दिसम्बर 2021 : रेवाड़ी में सुलखा-नैचाना रोड पर खेत से गुजर रही एचपीसीएल की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया जा रहा था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
19 अगस्त 20121 : जिले के गांव रोहडाई के निकट से गुजर रही इंडियन आयल कारपोरेशन लि. की तेल पाइपलाइन में दो इंच का पाइप का टुकड़ा मिला था। तेल अधिकारियों ने बताया था कि चोर यहां से कई हजारों लीटर तेल चोरी करके ले जा चुके हैं।
इससे कुछ दिन पहले भी गांव पहराजवास के निकट से भी चोर लाखों रुपये का तेल चोरी कर ले गए थे।
कोट
तेल चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ दिनों पहले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में तेल भी बरामद किया था। ऐसे मामलों में पुलिस तत्परता से काम कर रही है। पुलिस टीम बाकी मामलों में भी जुटी हुई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें