फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल में मनाया निमोनिया दिवस, सांस अभियान के तहत किया जागरूक

Thu, 12 Nov 2026 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व निमोनिया दिवस पर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस अभियान के तहत मरीजों और उनके साथ आए लोगों को निमोनिया के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह और डॉ. सुरेंद्र महलावत ने लोगों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है। इसकी चपेट में आने पर खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
बच्चों में तेज सांस चलना, छाती का धंसना, दूध या भोजन पीने में परेशानी और असामान्य सुस्ती जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निमोनिया के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

समय पर जांच और उपचार मिलने से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। बचाव के लिए बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण करवाना, हाथों की नियमित सफाई रखना, पौष्टिक भोजन लेना और घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि खांसी, बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। सांस अभियान का उद्देश्य लोगों को श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें