फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना: हरियाणा में 15 स्टेशनों का पुनर्विकास, चमकेगा भट्टू कलां का रेलवे स्टेशन

Mon, 26 Feb 2024 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरियाणा को करोड़ों की सौगात दी। इसमें रेलवे से जुड़ी कोसली विधानसभा में दो परियोजनाओं शिलान्यास किया। वहीं, फतेहाबाद का भट्टू कलां रेलवे स्टेशन 12 करोड़ 36 लाख रुपये से चमकेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसली विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13.80 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा 47.78 करोड़ की लागत से डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


कोसली स्टेशन पर 13. 80 लाख रूपये की लागत से आवश्यक सुविधाओं फुटओवर ब्रिज, ऊंचे प्लेटफार्म, प्लेटफॉर्म शैडो, दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं, पेयजल, टाइलेट, प्रतीक्षा हाल के अतिरिक्त स्टेशन तक आसान पहुंच मार्ग, स्टेशन का सुंदरीकरण  की व्यवस्था के अलावा स्टेशन के आसपास का भू-विकास, दिखाई देने वाला संकेतक, प्लाजा, परिवहन के लिए स्टेशन का बहुआयामी विकास तथा शहर के दोनों ओर से स्टेशन का जुड़ाव जैसे कार्य किए जाने हैं। 

बावल विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों की देंगे सौगात
बावल विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों रूपये की लागत की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया, जिनमें आरयूबी बावल-70 व आरयूबी कुंड-18 शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त दोनों आरयूबी का वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर लोकार्पण किया। इन रेलवे परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

12.36 करोड़ से चमकेगा भट्टू कलां का रेलवे स्टेशन

फतेहाबाद में पीएम का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भट्टू कलां रेलवे स्टेशन 12 करोड़ 36 लाख रुपये से चमकेगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रेलवे स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान भट्टू स्टेशन पर हुए समारोह में सांसद सुनीता दुग्गल, स्थानीय जनप्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि बीकानेर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाला भट्टू कलां रेलवे स्टेशन जिला फतेहाबाद मुख्यालय का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। जिसके कायाकल्प की मांग लंबे समय से चल रही थी। अब इस रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत केंद्र सरकार आधुनिक रूप देकर विकास करेगी।

यह मिलेगी सुविधाएं
भट़्टू रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वासुदेव भगत ने बताया कि भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर 12.36 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार करना, आने व जाने के अलग-अलग द्वार, पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान विकसित करना, हरित पट्टी का निर्माण, वेटिंग हॉल, स्टेशन के मुख्य भाग का सुधार, रिटायरिंग रूम, टायलेट ब्लॉक का सुधार, यात्री सूचना प्रणाली और फर्नीचर में सुधार जैसे कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट, टीवी तथा बड़े स्पीकर लगाने के काम भी इस योजना के तहत पूरे किए जाएंगे।

इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क में रेलवे स्टेशनों को बढ़ाना और आधुनिक बनाना है। योजना में स्टेशनों के विकास के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। इसमें विभिन्न स्टेशन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान बनाना और उन्हें चरणों में क्रियान्वित करना शामिल है। यह गौरव की बात है कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के भट्टू रेलवे स्टेशन को मॉर्डन रूप दिया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे जिला मुख्यालय के लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे। अब तो भट़्टू स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेन भी रुकने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें