फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संबोधन का रेवाड़ी जिले के सभी गांवों में होगा सीधा प्रसारण : डीसी

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे। दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो पर यह संबोधन 11 से 12 बजे के बीच प्रसारित होगा। जिले के सभी गांवों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन व जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह की जल जीवन मिशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों से कही।
हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने 2 अक्तूबर को ग्रामवाइज आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उपायुक्त ने जिले में होने वाली तैयारियों से भी अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में भी जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 तक हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। जल मिशन के तहत प्रत्येक गांव में जल एवं सीवर कमेटी का गठन किया हुआ है। 2 अक्तूबर को जल जीवन मिशन के कार्य को गांव में पूरा करने के लिए ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि इस कार्य को सभी घरों में कराया जा सके।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सचिव, स्कूलों के अध्यापक व अन्य विभागों के किसी भी एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी प्रत्येक गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाई जाए, ताकि ग्राम सभा की बैठकों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक सीएससी पर भी पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश का लाइव प्रसारण कराया जाए ।
बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, डीडीपीओ एचपी बंसल, एसई जनस्वास्थ्य संजीव दूहन, एक्सईएन रविंद्र गोठवाल, विनय प्रकाश चौहान, योगेंद्र परमार, डीआईओ व डिप्टी डीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें