फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 12 Aug 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को राव तुलाराम स्टेडियम में अंडर 11, 14 और 17 वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें हिस्सा लेकर धावकों ने दम दिखाया।
अंडर-11 बालक में 100 मीटर दौड़ में सीआरएम रोजुवाज के रोहित ने 14.80 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया जबकि एसकेजी भाखली के कार्तिक सुमित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर में कार्तिक ने 33.28 सेकंड में बाजी मारी और अनिश 34.98 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में गौरव 1 मिनट 19.05 सेकंड में पहले और यश ने 1 मिनट 19.52 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-14 बालक में पीजीएस कोसली के विहान ने 100 मीटर में 13.80 सेकंड स्थान और आरपीएस धारूहेड़ा के फ़रहान 14.00 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर में 28.26 सेकंड में विहान और राठ कुंड के तनिष्क 30.58 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में फरहान ने 1 मिनट 10.11 सेकंड में पहला स्थान, जबकि बीकेडी कोसली के मयंक ने 1 मिनट 11.41 सेकंड में दूसरा स्थान हासिल किया।
600 मीटर में सरस्वती विद्या स्कूल के दक्ष 1 मिनट 48.94 सेकंड में पहले और पीजीएस कोसली के स्पर्श 1 मिनट 56 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक में 100 मीटर में यूरो इंटरनेशनल के रजत ने 11.92 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सीआरएम भाखली के राणा 12.10 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर में भी रजत ने 24.36 सेकंड में पहला स्थान और अभिषेक सिंह ने 25.15 सेकंड में दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में सीआरएम रोहतवास के जेम्स राव 55.77 सेकंड में पहले और आरपीएस कोसली के जतिन 59.89 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में सीआरएम भाखली के लोकेश 3 मिनट 12.54 सेकंड में पहले और जेम्स राव 3 मिनट 12.69 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर में लोकेश ने 4 मिनट 39.65 सेकंड में गोल्ड और एसकेजी के गौतम ने 5 मिनट 10.12 सेकंड में सिल्वर जीता। 3000 मीटर में आरपीएस कोसली के पियूष 10 मिनट 25.94 सेकंड में पहले, एमपी राठोरा के दीपांशु 10 मिनट 31.25 सेकंड में दूसरे और विवेक 10 मिनट 36.63 सेकंड में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

-
वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। खेल समाप्त होने के बाद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए।- भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें