फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धामलावास पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगा प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स

Sat, 24 Jan 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धामलावास पॉलिटेक्निक - फोटो : पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्टॉल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
विज्ञापन
रेवाड़ी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने गांव धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक कॉलेज) में प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। नए शैक्षणिक सत्र से प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स की 60 सीटों पर दाखिले होंगे। इससे इस तकनीकी कोर्स की पढ़ाई के लिए जिले के युवाओं को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 10 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में कुल 14 नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। इन सभी कोर्सों में प्रत्येक संस्थान में 60-60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष बन सकें।
प्रदेश के जिन संस्थानों में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, उनमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भिवानी में साइबर फोरेंसिक एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धानगढ़ (फरीदाबाद) में जियो इंफॉर्मेशन एंड सर्वेइंग टेक्नोलॉजी कोर्स शामिल है।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मंडी आदमपुर (हिसार) में एक्स-रे टेक्नोलॉजी और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथनीकुंड (यमुनानगर) में शुगर टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जाएगा।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान राजपुर (यमुनानगर) में जियो इंफॉर्मेशन एंड सर्वेइंग टेक्नोलॉजी व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा में टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जाएगा।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर (पंचकूला) में आर्टिफिशियल ट्रेनिंग व टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मौरनी (पंचकूला) में साइबर फोरेंसिक एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किए जाएंगे।
धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहले से ही ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और कम्युनिकेशन सहित सात कोर्स संचालित हैं। प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होने से संस्थान की शैक्षणिक क्षमता और जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।
-
धामलावास पॉलिटेक्निक में वर्तमान में चल रहे यह कोर्स
धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वर्तमान में सात डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। इनमें ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60 सीटें निर्धारित हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 30 तथा इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग कोर्स में 30 सीटों पर दाखिला होता है। अब प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स के शुरू होने से संस्थान में उपलब्ध कोर्सों और सीटों की संख्या में और इजाफा होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
-
वर्जन
मुख्यालय की ओर से संस्थान में प्लास्टिक टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है। नए शैक्षणिक सत्र से इस कोर्स में दाखिले शुरू होंगे। इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। संस्थान में पहले से ही सात अन्य कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के युवा उठा रहे हैं।- रचना यादव, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धामलावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें