चिरहाड़ा फाटक के पास दोस्त के कार्यालय में बैठे विनोद पर गांव के ही एक युवक ने पिस्तौल तान दी। संयोग से पिस्तौल में कारतूस नहीं होने से विनोद बाल-बाल बच गया। बाद में कार्यालय में मौजूद दूसरे साथियों ने उससे पिस्तौल छीनी। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
चिरहाड़ा निवासी विनोद ने बताया कि दीपावली के दिन वह सोमवार को अपने साथीके ऑफिस में बैठा था। उसके साथ महेश, रमेश, रामबीर, नीरज इत्यादि भी बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक मनीष उर्फ मनोज देसी पिस्तौल के साथ कार्यालय में घुसा तथा मारने की नियत से पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दी। संयोग से पिस्तौल में कारतूस नहीं था, जिस कारण उसकी जान बच गई।