रेवाड़ी। जिला स्तरीय योग दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 20 जून को सुबह 6 बजे राव तुलाराम स्टेडियम में पायलट रिहर्सल होगा। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योगाभ्यास करेंगे।
डीसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संस्थाएं और आमजन भाग लेंगे।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली भी उपस्थित होंगे।