रेवाड़ी। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जनसंवाद, सीएम विंडो और समाधान शिविर की समीक्षा बैठक की। सीटीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को 2024 व 2025 की लंबित शिकायतों को एक सप्ताह में निपटान के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों का आगामी बैठक से पूर्व समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। संवाद