फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पर सिलिंडरों से भरी पिकअप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने सिलिंडर से भरी गाड़ी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर बॉर्डर के पास घरेलू गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। गाड़ी में 50 सिलिंडर मिले हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी अलवर जिले के थानागाजी निवासी राजेश और विजय हैं। घटना की सूचना मिलने पर खाद्य आपूर्ति
विज्ञापन

बावल थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थानागाजी से भिवाड़ी की तरफ अवैध रूप से गैस सिलिंडर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की और संदिग्ध पिकअप को रुकवा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक से गाड़ी में रखे सिलिंडर से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें