फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, हादसे में 21 लोग घायल

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बासदूधा स्थित भैरव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप बरेली के निकट नहर के पुल पर असंतुलित होकर नीचे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले की दिल्ली गेट कालोनी के रहने वाले श्रद्धालु अपनी पिकअप लेकर हिमाचल में कांगड़ा देवी के दर्शन के लिए गए थे। पिकअप में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। मां कांगड़ा के दर्शन करने के पश्चात बासदूधा में बाबा भैरव के दर्शन की भी परंपरा है। सभी श्रद्धालु बाबा भैरव के दर्शन के लिए गए थे। बाबा भैरव के दर्शन करने के पश्चात वे लोग झज्जर लौट रहे थे। लौटते समय बेरली स्थित सतलुज स्कूल के निकट पिकअप का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसमें पिकअप मोड़ पर एक दीवार को तोड़ती हुई करीब छह फीट नीचे जा गिरी। पिकअप के नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद के लिए जुटे। लोगों की मदद से घायलों को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में घायल श्रद्धालुओं के ट्रामा सेंटर में पहुंचने की सूचना के बाद नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कई घायलों को मामूली चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया जाएगा।
ये श्रद्धालु हुए हैं घायल:
घायलों में झज्जर जिले के दिल्ली गेट निवासी मेसर देवी, कौशल्या, अजय, रितिक, निक्कू, विकास, विजय, सुदेश, पूर्वी, श्वेता, दिशा, उर्मिला, जयवीर, ज्योति, सरिता, अमित, अशोक, राजेंद्र व पूजा, रानिया कालोनी निवासी हुकमचंद तथा गुडा निवासी अशोक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें