फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेट्रोल पंप कर्मचारी की ट्रक के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
मृतक रुपलाल - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरते समय कर्मचारी की ट्रक के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी रूपलाल (22) के रूप में हुई है, जो बावल में रहकर कार्य कर रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दौलतराम ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से बावल पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि पेट्रोल पंप कर्मचारी रूपलाल का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक तेल भरवाने आया था। रूपलाल ट्रक की दूसरी टंकी में तेल भर रहा था, तभी चालक ने बिना बताए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे वह पिछले टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शिकायतकर्ता ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बावल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें