फोटो : 28, 29 संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी।
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने धारूहेड़ा क्षेत्र की दो कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक कंपनी में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी खामियां सामने आईं, जबकि दूसरी कंपनी में खाद्य सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और बिजली व्यवस्था सामान्य पाई गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया।
पहले मामले में ग्रेजियरर्स एग्रो एंड अलाइड कंपनी का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कंपनी में बड़ी मात्रा में डेयरी उत्पाद पाए गए, जिनमें लगभग 42,900 किलोग्राम दही, 1850 किलोग्राम पनीर और 11,700 किलोग्राम घी शामिल था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने बताया कि कंपनी के पास बोर्ड की अनुमति 31 मार्च 2028 तक वैध है, जबकि बिजली विभाग की जांच में कनेक्शन और मीटर सही पाए गए और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने पाया कि कंपनी में फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद हैं, लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर कंपनी को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस जांच में संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का निरीक्षण किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति 30 सितंबर 2026 तक वैध पाई गई, लेकिन फायर विभाग की जांच में गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण में अग्निशमन एनओसी की अवधि समाप्त पाई गई और फायर हाइड्रेंट सिस्टम व पंप भी सही ढंग से कार्यरत नहीं मिले।
फायर विभाग ने कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर सैंपल लेती टीम। स्रोत : विभाग- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक