फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसनगर में सीवर ओवरफ्लो से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की हंसनगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सहयोग एक प्रयास फाउंडेशन की अध्यक्षा विजया चौहान ने कहा कि कॉलोनी की पांच नंबर गली में पिछले 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर ओवरफ्लो होने के चलते पूरी गली पानी से भरी हुई है, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं कई दिनों से दूषित पानी जमा होने के कारण लोग गंदगी और दुर्गंध से परेशान हैं। इसको लेकर 31 दिसंबर को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। वहीं अधिकारियों के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कई बार फोन भी कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। जबकि पार्षद जल्द समाधान कराने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें