फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दो गज की दूरी भूले लोग, लग रही कतार

विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में दो गज की दूरी भूलकर पास-पास खड़े लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना के खतरे से हर कोई वाकिफ है, लेकिन नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले लोग इससे बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन निर्देशों को दरकिनार कर पर्ची कटवाने और दवाई लेने के लिए खिड़की पर लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन यह बात अब तक लोगों के कानों तक नहीं पहुंची है। वो भी तब जब लोग पिछली दो लहर से गुजर चुके हैं। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इसका लोगों पर कोई असर नहीं है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अगर ऐसे ही कोरोना संक्रमण बढ़ता रहा तो जिले को रेड जोन में आने से कोई नहीं रोक सकता है।
कर्मचारी के प्रयास विफल
नागरिक अस्पताल में लोगों को दो गज की दूरी बनाने के लिए कर्मचारियों द्वारा प्रयास किए जाते हैं, लेकिन वो प्रयास हर बार विफल नजर आते हैं। लोग चाहे ओपीडी के लिए पर्ची कटवाने की लाइन में लगे हों या फिर वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हो। दो गज की दूरी सिर्फ बातों तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन

वर्जन
मेरी अपील है कि अनावश्यक अस्पताल में न आएं। कोरोना नियमों का पालन हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से यहीं अपील की जाती है कि कोरोना के नियमों का पालन करें ताकि संक्रमण की दर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. सुशील माही, प्रधान चिकित्साधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें