फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरजीएचएस दवाइयों की किल्लत पर पेंशनरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान पेंशनर्स समाज उप-शाखा के नेतृत्व में बुजुर्ग पेंशनरों ने सोमवार को आरजीएचएस योजना के तहत दवाइयों की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनर्स ने पेंशनर्स समाज कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री मूल चंद यादव ने कहा कि तिजारा में किसी भी अधिकृत मेडिकल स्टोर पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, जिससे बुजुर्ग पेंशनरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र में दवाइयों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इसमें तिजारा क्षेत्र के अधिकृत मेडिकल स्टोर्स पर आरजीएचएस दवाइयों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा बुजुर्गों और गंभीर बीमार पेंशनरों के लिए दवा वितरण प्रक्रिया को सरल व बाधारहित बनाना शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, होशियार सिंह यादव, रामोतार शर्मा, तारा चंद जाटव, नरोत्तम सोनी, हरि नारायण शर्मा, नरेश शर्मा, राजेश यादव और सुरेश यादव सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें