फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि परिवार राष्ट्र निर्माण को दे रहा बढ़ावा : राकेश भारत

Wed, 27 May 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी से जा रहे संस्थाओं के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहतक के स्वामी बालक पुरी महाराज आश्रम में आयोजित राज्य कार्यकारिणी बैठक में जिले से लोगों ने भी भाग लिया। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं युवा भारत हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार भारत ने कहा कि पतंजलि परिवार केवल योग तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी जागरण और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का व्यापक अभियान चला रहा है। उन्होंने बंद पड़ी योग कक्षाओं को दोबारा शुरू करने और गांव-गांव योग, प्राणायाम व आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला प्रभारी दयाराम आर्य, राजसिंह, अनिल शास्त्री, रोहतास आर्य, सूबेदार बलबीर सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, दयानंद आर्य, सोमदत्त आर्य और महेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें