कोसली। गांव कांहड़वास निवासी पंकज यादव ने दर्शन शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। पंकज यादव वर्तमान में इंडियन नेवी में मास्टर चीफ पैटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद का परिणाम घोषित किया गया जिसमें पंकज का चयन हुआ।
पंकज यादव ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, बाबा मुक्तेश्वर पुरी व अंग्रेजी शिक्षक जगपाल यादव को देते हैं जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह सफलता संभव हुई।
इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य दुलीचंद यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, कप्तान सुभाष, सुशील, डॉ. ईश्वर, भोपाल सिंह, बीर सिंह और जगपाल यादव कोसली ने पंकज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद