फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली अस्पताल में बढ़ाए गए ऑक्सिजन के दस अतिरिक्त बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। रोहतक लोकसभा के सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कोरोना महामारी पर ऑनलाइन लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने डॉ. अरविंद शर्मा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। जिसके अंतर्गत रविवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के नाहड़ ब्लॉक के अंदर प्रशासन ने 11 गांवों में हॉट स्पॉट बनाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इन हॉट स्पॉट गांवों में जुडी, नाहड़, कारौली, मुमताजपुर, शहादत नगर, गुड़यानी, कोसली, लिलोठ, बउवा, भाकली-2 और झाल शामिल हैं। ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों द्वारा अपनी बातें रखी गई। साथ ही सांसद द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को साथ रखते हुए मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए आश्वस्त किया। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि कोसली अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन के 10 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था और कर दी गई है। इसे आगे आवश्यकतानुसार और भी बढ़ाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को दिशा निर्देशित किया गया कि वह जल्द से जल्द सभी गांव में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। मरीजों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट जल्दी मिले, इस बात को सुनिश्चित करें। इस दौरान कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने अभी तक किए गए कार्यों जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा रसोई का भी शुभारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत कोरोना के मरीजों एवं उनके सहायकों के लिए भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस बैठक के दौरान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा, कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष हुकुम चंद इनके अतिरिक्त पूर्व विधायक विक्रम यादव, एसडीएम होशियार सिंह, जिला पार्षद शारदा यादव, पिंकी शर्मा व सरदार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें