फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद होगी कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों की पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना महामारी का संकट सभी के लिए बड़ी मुश्किलें लेकर आया है। कोई भी वर्ग महामारी के कहर से अछूता नहीं है। कई परिवार ऐेसे हैं जिनमें बच्चों का पालनकर्ता ही नहीं बचा है। ऐसे में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उनके पालन पोषण का दायित्व निभाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम्स में बच्चों के पालन पोषण की पूरी व्यवस्था है। परिषद द्वारा चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम में बच्चों का एक परिवार है, जहां बच्चों को सभी सुविधायें मुहैया करवाई जाती हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद महा संकट के समय में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के हर बच्चे के साथ अभिभावक की तरह खड़ी है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर या बाल भवन में करें संपर्क
जिन बच्चों के अभिभावक इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जानकार बच्चों के पालन पोषण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और नजदीकी जिला बाल कल्याण परिषद से संचालित बाल भवनों में सम्पर्क स्थापित कर सूचना दे सकते हैं। सूचना उपरांत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ऐसे बच्चों को परिषद सहारा प्रदान करते हुए उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी का वहन करेगी।
विज्ञापन

बेसहारा बच्चे को गोद देना या लेना गैरकानूनी
बेसहारा बच्चे को बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए गोद लेना या देना गैरकानूनी है। बेसहारा बच्चे को गोद देना या लेना कानूनी प्रक्रिया के तहत आता है, जोकि केंद्र सरकार की एजेंसी केंद्रीय दत्तक ग्रहण एजेंसी कारा की देखरेख में होता है। बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और उसके लिए कारा की साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही बच्चा गोद दिया जाता है। बच्चों के अभिभावक कोविड-19 के चलते इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे बच्चों की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 098 या नजदीकी बाल भवन में दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें