फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठीकरी पहरा लगाने के दिए आदेश

विज्ञापन
उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
चोरी के अलावा अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जिले के सभी स्वस्थ नौजवानों की ड्यूटी उनके गांवों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए ठीकरी पहरा देने के लिए लगाई है। जिले में ये आदेश 20 दिसंबर 2021 तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि डीडीपीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ इन आदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भजेंगे। यदि कोई अप्रिय व अनहोनी घटना या गतिविधि होती है या कोई संदिग्ध, अनाधिकृत व्यक्ति गांव में प्रवेश करता हुआ पाया जाय तो उसकी सूचना नजदीक के पुलिस स्टेशन में दी जाए। उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया कि इसकी अवहेलना करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें