फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
बावल स्थित कृषि महाविद्यालय। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से संबद्ध बावल स्थित कृषि महाविद्यालय के नए सत्र का दाखिला कार्यक्रम घोषित हो गया है। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई। विद्यार्थी 11 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 24 जुलाई से प्रवेश परीक्षा आरंभ हो जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से दाखिला कार्यक्रम जारी करने के साथ कृषि की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी पहले ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है, वहीं केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी कृषि की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकेंगे। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में बीएससी कृषि ऑनर्स की चार वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न विषयों में एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। बावल कृषि महाविद्यालय में 10वीं के बाद छह वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) कृषि की कक्षाएं लग रही हैं। 12वीं के बाद चार वर्षीय बीएससी कृषि की कक्षाएं कौल कुरुक्षेत्र में चल रही हैं। यहां एमएससी व पीएचडी की भी कक्षाएं चल रही हैं। यहां फिलहाल 10वीं कक्षा के बाद चल रहे छह वर्षीय बीएससी कृषि ऑनर्स पाठ्यक्रम में 55 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा स्थानीय विद्यार्थियों के लिए अलग से 12 से 15 सीटें आरक्षित हैं।
---------
दाखिला कार्यक्रम
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक।
- आवेदन फीस भरने की अंतिम तारीख 12 जुलाई शाम पांच बजे तक (क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग से भुगतान)।
- ऑनलाइन आवेदन करने वालों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध 14 जुलाई।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान आ रही गलती सुधार आवेदकों के लिए आठ से 12 जुलाई तक।
- बीएससी ऑनर्स कृषि चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा सात जुलाई।
- बीएससी ऑनर्स कृषि छह वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई।
- प्रवेश परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध आठ अगस्त।
------------
हिसार में होगी दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच
जो दिव्यांग विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी दिव्यांग प्रमाणपत्र के साथ व्यक्तिगत जांच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कैंपस अस्पताल में होगी। उनके लिए 23 अगस्त को सुबह दस से बारह बजे तक मेडिकल बोर्ड की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

--------------
वर्जन:
नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एचएयू.एसी.इन पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन से लेकर फीस भरने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश परीक्षाएं हिसार स्थित कृषि महाविद्यालय के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होंगी।
विज्ञापन

-डॉ. नरेश कौशिक, प्रिंसिपल, कृषि महाविद्यालय बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें