फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बावल रोड़ पर गांव करनावास के समीप एक तेल टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटकासिम के गांव बिल्लाहेड़ी निवासी लोहित व गांव धवाना निवासी अश्विनी बाईक पर सवार होकर गांव बावल की ओर जा रहे थे। गांव करनावास के समीप पीछे से एक तेल के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे 25 वर्षीय युवक लोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय अश्वनी को गंभीर चोटे आई हैं। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। मृतक लोहित की बावल में एक कोचिंग अकेड़मी है। वहीं, घायल युवक अहीर कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया हैं। वहीं अज्ञात टैंकर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें