फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में कोरोना से एक और की मौत, 21 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। हालांकि सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। सोमवार को 21 नए संक्रमित मिले और 31 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में अभी तक 233293 नागरिकों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। जिले में महज 203 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 275436 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 255456 लोग निगेटिव पाए गए हैं। सोमवार को 21 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 199980 पर पहुंच गई है। वहीं सोमवार को 31 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19525 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 203 कोरोना के एक्टिव केस हैं और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। जिससे अब जिले में मृतकों का आंकड़ा 252 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1660 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में 27 लोग ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। जिसमें से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2036 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को विभाग द्वारा 1829 लोगों को पहली व 197 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 233293 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें