फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जन्म लेने वाले हर बच्चे पर एक लाख का कर्ज : चौटाला

विज्ञापन
फूलमालाओं के साथ ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत करते इनेलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जब इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार थी तो उन्होंने 2300 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में छोड़े थे। अब सरकार पर ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश में जन्म लेने वाला हर एक बच्चा एक लाख रुपये का कर्जदार है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को रेवाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 9 माह से देश के अन्नदाता सड़कों पर बैठे हैं और सरकार उनकी बातें नहीं सुन रही। मौजूदा सरकार लुटेरों की है। दोनों हाथों से लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात को इसी से समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सकते। प्रदेश के हर कोने में इसी तरह की स्थिति है। गांवों में लोगों ने बोर्ड लगाकर उनका प्रवेश रोक दिया है।
25 सितंबर की रैली में कर सकते हैं बड़ा एलान:
ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को रेवाड़ी के अहीरवाल में कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को होने वाली रैली में देशभर के उन तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जो एक समान विचारधारा के हैं। चौटाला ने कहा कि देश में आज तीसरे मोर्चे की जरूरत है। निश्चित रूप से देश में तीसरे मोर्चे का गठन होगा। जेल से रिहा होने के बाद चौटाला बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तक से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा भी वे कई बड़े नेताओं से मिलते रहे हैं। 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो बड़ी रैली कर रही है। जिसमें देशभर के उन तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जो कभी लोकदल का हिस्सा भी रहे। इसके अलावा भी कुछ अन्य बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है। इससे साफ है कि चौटाला तीसरे मोर्चे बनाने की रणनीति पर तेजी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर साधा निशाना:
ओमप्रकाश चौटाला ने इशारों में दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पिता चौधरी देवी लाल ने इंडियन नेशनल लोकदल के रूप में एक पौधा लगाया था, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लुटेरे पौधे के फूल लूटकर भाग गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद स्वार्थी किस्म के लोगों ने पार्टी को तोड़ने का काम किया, लेकिन वफादार कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बचाये रखा। जो लोग बरगलाने पर पार्टी छोड़ गए थे, आज वो वापस आने को बेताब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें