फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी, ठंड से थ्ााेड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे लोेगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि सुबह-शाम को होने वाली ठंड बरकरार है।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट व राज्य के अधिकांश स्थानों पर धुंध छाने की संभावना है। इसके अलावा 24 व 25 दिसंबर को बूंदाबांदी व बादल छाने की संभावना जताई गई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 4.0 है, जबकि उच्चतम तापमान 23.8 रहा। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.0 है तो उच्चतम तापमान 23.6 रहा। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को न्यूनतम 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन पिछले दस सालों में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें