रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आगामी 19 नवंबर को गंगायचा टोल पर एक दिवसीय वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह राठी, कमल सिंह यादव, उमेश यादव, अजय एडवोकेट, राकेश सुनारिया ने बताया कि प्रथम टीम को 11000 रुपये एवं द्वितीय टीम को 7100 रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।
पंजाब की टीम मीडियम टाइट वॉलीबॉल शूटिंग का शो मैच खेलेगी। टूर्नामेंट संयोजक मंडली ने बताया कि इंट्री फीस 200 रुपये होगी जो 19 नवंबर को केवल 1 बजे तक मान्य होगी। यह टूर्नामेंट किसान आंदोलन को समर्पित है। जनता से टूर्नामेंट को सफल करने की अपील की है।