कोसली (रेवाड़ी)। जिले के गांव बिहारीपुर में शनिवार की रात खेत में काटकर रखी गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल में आग लग गई।पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ज्यादा होने के कारण बुझ नहीं पाई। एक घंटा बाद मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी फसल चुकी थी।
इससे किसान का काफी नुकसान हो गया। किसान ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान रतन सिंह ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जाए। वह एक गरीब किसान है और उसका खेतीबाड़ी के अतिरिक्त अन्य कोई आय का साधन भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिला उपायुक्त से मिलकर नष्ट हुई फसल के मुआवजे की भी मांग करेंगे।