फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब सात माह से लापता युवक का शव गढ्डे से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार सुबह गड्ढे से एक युवक का शव निकाला। युवक का करीब सात माह पहले गुरुग्राम में चोरी के आरोप में कत्ल कर दिया गया था और शव को रेवाड़ी के गांव आरामनगर में लाकर दबा दिया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वारदात से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

दरअसल, 12 अक्तूबर 2021 को यूपी के जिला हरदोई निवासी अजय (20) गुरुग्राम के वजीराबाद से लापता हो गया था। अजय वजीराबाद में ही एक मेडिकल स्टोर पर सफाई कर्मचारी था। युवक के पिता सतपाल सिंह खांडसा में रहकर रिक्शा चलाते हैं। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कई दिनों बाद भी जब अजय का पता नहीं चल पाया तो इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गुरुग्राम के वजीराबाद के ही निशांत को गिरफ्तार किया। उससे हुई पूछताछ के बाद तावडू के रूबम व रेवाड़ी जिले के गांव आरामनगर निवासी अमित व अरुण की गिरफ्तारी हुई।
मारपीट से हुई थी अजय की मौत
पूछताछ में पता लगा कि हरदोई निवासी अजय साफ सफाई का काम करता था। आराम नगर निवासी अमित ने गुरुग्राम सेक्टर-52 में बालाजी मेडिकल स्टोर किया हुआ है। तीन मोबाइल चोरी के संदेह में आराम नगर निवासी अमित व उसके साथियों ने अजय के साथ मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत होने पर अमित व उसके साथी शव को कार में रख कर आरामनगर गांव ले आए थे। अमित ने यहां अपने खेत में शव को दफना दिया था। शुक्रवार को आरोपियों की निशानदेही के बाद शव को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस आरामनगर में आई थी। आरामनगर के एक खेत में गड्ढे में शव को बरामद करके ले गई है। शव को पोस्टमार्टम भी गुरुग्राम पुलिस कराएगी।
- रणसिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें