फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा

Wed, 25 Mar 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।
विज्ञापन
रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां कात्यायनी की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के बड़ा तालाब देवी मंदिर, नई बस्ती मनसा देवी, धारूहेड़ा चुंगी काली माता व बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के छठे स्वरूप में देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। उन्हें शक्ति, साहस और विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने वाली देवी के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की आराधना से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान भक्तों ने विभिन्न मंत्रों का जाप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें