वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन ऑन स्पॉट टीका लगवाने के लिए भीड़ रही। दूसरे दिन शाम 7 बजे तक 20000 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका था। देर शाम तक टीकाकरण जारी था।
जिले में सोमवार को 72 केेंद्रों पर कोरोना रोधी टीकाकरण जारी रहा। इस अभियान में लगने वाले टीकाकरण शिविर में किसी प्रकार के पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। अपना आधार कार्ड साथ लेकर केंद्र पर जाकर ऑन स्पॉट टीकाकरण करा सकते हैं। कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक जिसने अभी तक पहला टीका नहीं लगवा पाया है, वह बिना किसी पंजीकरण कराए नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करा सकता है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा अभियान के पहले दिन 35 हजार से अधिक ने टीकारण कराया था। मंगलवार को जिले के अलग-अलग-72 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।