फोटो : 28काली माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए भक्तजन। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। काली माता मंदिर संत धाम में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के चौथा दिन का दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर सुनील भगत मुख्य अतिथि रहे। मंदिर कमेटी की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सुनील भगत ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ही हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इनके माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों का नाश होता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कथा वाचन में चौथे दिन प्रभु श्रीराम जन्म, राम-सीता विवाह, लंका दहन और कारागार में बाल गोपाल कान्हा के जन्म का वृतांत भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया। भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी प्रथम अग्रवाल का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।