फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांधी जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज ने गांधी चौक पर किया माल्यार्पण

Sat, 03 Oct 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारी।स्रोत - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रेवाड़ी। महात्मा गांधी की जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने मॉडल टाउन स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पदाधिकारियों ने गांधीजी के विचारों और उनके जीवन-मूल्यों को याद किया।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश और दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि गांधीजी के जीवन-मूल्यों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेवाड़ी विधानसभा कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, राजीव अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, रेवाड़ी विधानसभा महिला महासचिव अंजू अग्रवाल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने वैश्य समाज के लोगों से अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज को गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
समाज की ओर से बताया गया कि गांधी जयंती के अवसर पर एक दिन पहले मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसमें सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी के संबंध में प्रसारित होने वाली कथित अपमानजनक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें