फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दें अधिकारी : देवेंद्र शर्मा

विज्ञापन
आस्था कुंज का निरीक्षण के दौरान मौजूद नगराधीश देवेंद्र शर्मा व सीजेएम एवं डालसा सचिव वर्षा जैन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगराधीश देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को दत्तक गृह, वृद्धाश्रम और आस्था कुंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यहां रह रहे बच्चे और बुजुर्गों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों से खानपान और चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। हमें इन्हें पूरा मान-सम्मान देना चाहिए। वृद्धाश्रम में कार्यरत कर्मचारी वृद्धजनों के साथ अपनेपन के साथ पेश आएं और उनके साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार करें। वृद्धों के साथ तालमेल बनाकर रखें और प्रतिदिन सुबह-शाम उनका आशीर्वाद लें और उनका पूरा मान-सम्मान करें। इस दौरान उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण करते हुए बुजुर्गों को पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुबह-शाम और रात के समय वृद्धाश्रम का दौरा करने तथा वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने भी यहां निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों को उनके अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन कुसुमलता शर्मा, डीसीपीओ दीपिका यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य संदीप कुमार, अर्चना, प्रोटेक्शन अधिकारी-आईसी सरस्वती यादव, डीपीओ उर्मिला सिवाच, डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक, अनिल मोरवाल, अजमेर गोदारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें