फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तविक लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें अफसर : डीसी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना व परिवार पहचान पत्र संबंधित बैठक में अधिकारियों को आव? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना गरीब परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए क्रियान्वित की जा रही है। इसके तहत जिले के वास्तविक लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिला में आयोजित किए गए अंत्योदय मेलों के बारे में भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो बिना अटैंड किए लाभार्थी रह गए हैं। उनसे संपर्क किया जाए तथा योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के आधार पर सरकार की ओर से गरीब परिवारों की पहचान की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न विभागों से संबंधित मैपिंग कार्य में तेजी लाएं और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के दो चरण हैं। प्रथम चरण में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों का चुनाव किया जा रहा है। इन चिन्हित परिवारों को अंत्योदय मेलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया गया है। दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को शामिल कर अंत्योदय मेलों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमन वालिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणूबाला आदि उपस्थित रहे।
‘वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का समाधान करें’
रेवाड़ी। उपायुक्त ने जिला सचिवालय में सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन सजग है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वरिष्ठ नागरिकों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार करें और उनकी शिकायतों व समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन क्लब में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। वरिष्ठजनों को समान अवसर व अधिकार दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सृजनात्मक पहल करनी होगी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उनकी केयर टेकर लगवाने की मांग पर संबंधित अधिकारी को केयर टेकर लगाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें