फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ठंड से बस और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटी

Sun, 14 Jan 2024 12:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कड़ाके की ठंक के चलते लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में बस और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों में कमी आई है। सामान्य दिनों में 25 हजार यात्री रोडवेज बसों में सफर करते थे लेकिन अब प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 13 हजार के आसपास है। जिस दिन मौसम ज्यादा खराब होता है, उस दिन यात्रियों की संख्या घटकर करीब 8 से 9 हजार आ जाती है।
यात्रियों की कमी से रोडवेज को नुकसान हो रहा है। रोडवेज को रोजाना करीब 12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। मगर अब कमाई घटकर आधी हो चुकी है। पिछले तीन दिन तक धूप निकली। इसका असर यह रहा है इन तीन दिनों में रोजाना करीब 18 हजार यात्रियों ने सफर किया। ड्यूटी करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 5 हजार है।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे स्टेशन पर जहां रोजाना करीब 12 हजार टिकट जनरल कोच के कटते थे। अब संख्या काफी कम हो चुकी है। सामान्य दिनों में ऑटोमेटिक टिकट मशीन से लोगों को टिकट कटवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता था, अब वहां पर भी कुछ ही लोग नजर आ रहे हैं। ऑटोमेटिक टिकट मशीन के एजेंट ने बताया कि रोजाना वह मशीन से 700 से 800 टिकट निकालते थे। अब संख्या घटकर करीब 200 से 250 हो चुकी है। इसका कारण ठंड और ट्रेनों का लेट होना है।

टैक्सी कारोबार भी घटकर हुआ आधा

किराये पर टैक्सी देने वाले रामपाल ने बताया कि ज्यादा ठंड पड़ने की वजह से कारोबार काफी प्रभावित हुआ है क्योंकि मौजूदा समय में सुबह के समय कोहरा काफी अधिक पड़ रहा है। कई बार दृश्यता 2 मीटर से कम भी दर्ज की गई है। ऐसे में हादसा होने का भी खतरा रहता है। यही कारण है कि लोग बहुत ही कम टैक्सी बुक करवा रहे हैं। जिन्हें ज्यादा दूर जाना होता है ऐसे लोगों की संख्या काफी कम हुई है। हालांकि, अगर किसी को बहुत जरूरी कार्य होता है तो वह जरूर जाते हैं। मगर ऐसे लोग बहुत ही कम मिलते हैं। कारोबार आधा हो गया है।
विज्ञापन


-
रोडवेज प्रशासन की तरफ से बसों में व्यवस्था को पहले ही दुरुस्त करवा दिया गया था। खिड़कियों को भी चेक करवाया गया था, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। -देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें