फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कल

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े स्कूलों की बैठक 15 जनवरी को राज इंटरनेशनल स्कूल में शाम तीन बजे से शुरू होगी। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

12 जनवरी को संगठन के प्रांतीय प्रधान रामपाल यादव व संरक्षक जवाहरलाल दूहन ने संगठन में सीनियर एवं कर्मठ सदस्यों को राज्यस्तरीय जिम्मेवारियां सौंपीं और संगठन को धार देते हुए पूर्व में संगठन की द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने घोषणा की आने वाले दिनों में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा प्रांतभर में नई शिक्षा शिक्षा पॉलिसी का निजी विद्यालयों में पूरी तरह से पालन करते हुए शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रयास करेगा। प्रधान यादव ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी स्कूल कर्मठता से हरियाणा प्रांत में बहुआयामी एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्किल आधारित पद्धति को अपनाते हुए कार्य करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान संदीप यादव ने बताया कि दिनांक 15 जनवरी को जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और संगठन सदस्यों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा में आधुनिकता और नई शिक्षा पॉलिसी को आधार मानकर इससे सभी स्कूलों को जोड़ा जाएगा। प्रधान ने बताया कि बैठक में नियम 134 ए के तहत पढ़ाई बच्चों की सरकार द्वारा फीस की प्रतिपूर्ति नहीं करने, स्कूल बसों की कार्य आयु 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने, सभी स्कूलों में स्किल कोर्सेज को लागू करने आदि पर चर्चा की जाएगी। प्रधान यादव ने बताया कि इस मीटिंग में जिले भर के सभी स्कूल भाग लेंगे जिसमें निजी विद्यालयों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी और नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें