फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो को आएगा नहर में पानी, आज से राशनिंग शुरू

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू नहर में कम हुआ जलस्तर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में करीब ढाई लाख की आबादी को फिर से पानी की समस्या के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 फरवरी यानी वीरवार को राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। राशनिंग के तहत शहर के एक हिस्से को एक दिन व दूसरे हिस्से को दूसरे दिन पानी दिया जाएगा। यह सिलसिला नहर में पानी आने तक जारी रहेगा। शहर में पेयजल राशनिंग का सिलसिला करीब दो साल से चल रहा है। नहरी पानी का शेड्यूल पहले 16-16 दिन का था। यानी 16 दिन नहर में पानी आता था और 16 दिन नहर बंद रहती थी। दो साल से शेड्यूल 16-24 का हो गया है। अब 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिन बंद रहता है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से नहर के पानी पर निर्भर है। रेवाड़ी को 16 दिन तक नियमित पेयजल सप्लाई की जाती है। वहीं 24 दिन तक शहर को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता है। इस दौरान एक दिन शहर के एक हिस्से तथा दूसरे दिन शहर के दूसरे हिस्से में पेयजल सप्लाई की जाती है। अभी फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में लगभग 35 हजार कनेक्शन हैं।
--------------------------------------------------
जनसंख्या के हिसाब से नहीं स्टोरेज क्षमता
शहर की जनसंख्या के हिसाब से पानी को स्टोर करने की क्षमता नहीं बढ़ पाई है। गांव कालका में पांच वाटर टैंक है तथा लिसाना में दो वाटर टैंक हैं, जिनमें पानी स्टोर करके रखा जाता है। शहर में सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा कालका वाटर टैंक 10 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) व लिसाना में 18 एमएलडी पानी की स्टोरेज क्षमता है। विभाग के अनुुसार कालका व लिसाना वाटर टैंक में फिल्टर यूनिटों की मेनटेनेंस का कार्य जारी है। इसके अलावा शहर को ओर वाटर टैंक की आवश्यकता है। राशनिंग के दौरान बारिश ने शहर को पेयजल समस्या से निजात दिलाई थी। नहरी पानी का शेड्यूल कुछ ऐसा है कि शहर के लोगों को हर माह पेयजल राशनिंग का सामना करना पड़ता है। पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से नहर पर ही आधारित है। इससे पहले जेएलएन में पानी नहीं होने के कारण शहर में 21 नवंबर को जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राशनिंग 8 दिसंबर जारी रहा। इसके बाद 22 दिसंबर को नहरी पानी आना बंद हुआ था। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के पास अब इतनी स्टोरेज क्षमता नहीं है कि शहरवासियों को हर दिन पेयजल सप्लाई दी जा सके।
विज्ञापन

-------------
कोट
वीरवार को राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। अब एक दिन छोड़ दूसरे दिन शहरवासियों को पानी दिया जाएगा। लोगों को पानी की समस्या न हो इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। 2 मार्च को नहर में पानी आने की उम्मीद है। इसके अलावा लिसाना व कालका वाटर टैंक में मेनटेनेंस कार्य जारी है।
विज्ञापन

-अजय यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें