फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 03 Dec 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला शिक्षा ​विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अब सख्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

महानिदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब छात्रवृत्ति केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी, जो नियमित स्कूल आएंगे। यदि कोई छात्र बिना किसी जरूरी कारण से दस दिनों से अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है, तो उसका नाम ड्रॉपआउट रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उसकी छात्रवृत्ति भी रोक दी जाएगी।
निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रशासन को प्रतिदिन अनुपस्थिति की निगरानी करनी होगी। यदि कोई विद्यार्थी लगातार तीन दिन स्कूल नहीं आता है, तो कक्षा अध्यापक को तुरंत उसके अभिभावकों से संपर्क कर अनुपस्थिति का कारण जानना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभिभावकों को भी अपने बच्चों की अनुपस्थिति की सूचना विद्यालय के आधिकारिक व्हाट्सएप समूह में अवश्य भेजनी होगी।
विज्ञापन

बिना सूचना के गैरहाजिर रहने वाले छात्रों को सीधा अनुपस्थित माना जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे शिक्षा के स्तर पर असर पड़ रहा है। सख्त नियम लागू होने से छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और शिक्षण व्यवस्था बेहतर होगी।
-

7 दिन अनुपस्थिति पर सूचना देना अनिवार्य
अब सात दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की सूचना एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जिसकी साप्ताहिक समीक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। जो विद्यार्थी 10 दिन से अधिक विद्यालय नहीं आते हैं उनके नाम विद्यालय के ड्रॉपआउट श्रेणी रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। विद्यालयों को ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा मुख्यधारा में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि लंबी अनुपस्थिति के कारण किसी विद्यार्थी का नाम काटा गया हो और वह शैक्षणिक सत्र के दौरान पुन: प्रवेश का आवेदन करे तो विद्यालय प्रमुख को उसे बिना किसी शुल्क के तुरंत प्रवेश देना होगा। किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने में अनावश्यक देरी नहीं की जानी चाहिए।
-

वर्जन:

शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों से विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार होगा। परिणाम बेहतर होंगे और विद्यालयों की समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं को निर्देश दिए जा चुके है।-राजेंद्र शर्मा, डीपीसी, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब सख्ती बढ़ाई जा रही है। इसके तहत विद्यालय प्रशासन ने प्रतिदिन अनुपस्थिति की सख्त निगरानी शुरू कर दी है ताकि नियमित रूप से स्कूल नहीं आने वाले छात्रों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
-चरण सिंह, जिला एफएलन कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें