रेवाड़ी। बाइक चोरी में अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर जिला नूंह के गांव सुध निवासी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव टाकड़ी निवासी योगेंद्र ने शिकायत में बताया था कि 26 सितंबर को वह किसी काम से रेवाड़ी आया था। उसने अपनी बाइक को रेजांगला पार्क के बाहर खड़ी की थी जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने सलीम को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी सलीम की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपी सलीम के खिलाफ रेवाड़ी व गुरुग्राम में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। संवाद