फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए किसानों को नोटिस

Sat, 17 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया रहा है। इसके लिए 20 अगस्त 2025 तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कृषि यंत्रों के सत्यापन के लिए किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के बाद 4 सितंबर और 11 नवंबर 2025 को उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में किसानों को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से चयनित किया गया।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के किसानों द्वारा सुपर सीडर, रीपर-बाइंडर, जीरो टिल सीड ड्रिल और ट्रैक्टर माउंटेड लोडर के बिल अपलोड कर दिए गए थे। चयनित किसानों के कृषि यंत्रों का प्रथम भौतिक सत्यापन 2 और 4 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हो चुका है।
अब, सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, जिन कृषि यंत्रों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, उनका द्वितीय भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने किसानों को निर्देश दिया है कि सभी चयनित किसान भाई अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन निर्धारित स्थान पर समय पर करवाने के लिए उपस्थित हों ताकि उन्हें अनुदान प्राप्त करने में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें